सोनोग्राफी केंद्रों का चल रहा सघन निरीक्षण अभियान, 27 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण

जिले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 5 फरवरी से 20 फरवरी तक संचालित सघन निरीक्षण अभियान में आदिनांक 27 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। मंगलवार को 10 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
उपखंड बीकानेर समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं संयुक्त निदेशक डॉ देवेंद्र चौधरी तथा पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण द्वारा मंगलवार को बीकानेर शहरी क्षेत्र में 7 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इनमें चलाना हॉस्पिटल, श्री कृष्णा हॉस्पिटल, सोनी लैब, अर्थ लैब मंगलम लैब, धनवंतरी लैब व बीकाणा लैब शामिल रहे। डॉ चौधरी द्वारा अब तक कुल 20 केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। मंगलवार को ही डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा द्वारा श्री डूंगरगढ़ व मोमासर के 3 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा द्वारा सोमवार को नोखा के 4 अल्ट्रा साउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

डॉ मीणा ने बताया कि जिले में कुल 82 सोनोग्राफी केंद्र पंजीकृत व संचालित है इनमें से अब तक 27 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण पूर्ण कर लिया गया है। बीकानेर शहर में 69, नोखा में 5, श्री डूंगरगढ़ में 3, देशनोक, लूणकरणसर, कोलायत, खाजूवाला व पूगल में 1-1 सोनोग्राफी केंद्र पंजीकृत है। शेष सभी का निरीक्षण जल्द ही पूर्ण किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से फॉर्म एफ का संधारण, उसमें समस्त सूचनाओं का इंद्राज, भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी पीसीपीएनडीटी एक्ट की चेतावनी व मुखबिर योजना पोस्टर के प्रदर्शन का भी संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण करना / करवाना अथवा सहयोग करना या विज्ञापन करना कानून अपराध होता है। भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी सूचना टोल फ्री नंबर 104 / 108 या व्हाट्सएप नंबर 9799997795 पर दी जा सकती है।
पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के कार्य में आमजन की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मुखबिर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत भ्रूण लिंग परीक्षण की सत्य सूचना पर तीन लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

Latest articles

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

Bikaner Crime : चार वारदातों का अंजाम देने वाला झपटमार चढा पुलिस के हत्थे, महंगी बाइक पर रैकी करते समय रहता था टशन में..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में स्नेचिंग की 4 वारदातों...

More News Updates !