Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर की अंकिता मारू ने जीते 3 स्वर्ण पदक...

Bikaner : बीकानेर की अंकिता मारू ने जीते 3 स्वर्ण पदक तो डिम्पल मारू ने जीते 3 रजत पदक, फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और डिम्पल कपाड़िया के हाथों मिला सम्मान

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, कूडो खिलाड़ियों ने 16वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 6वी कूडो फेडरेशन कप में 10वीं बार चैंपियन ट्रॉफी जीतकर रिकॉर्ड बनाया। बीकानेर की अंकिता मारू, डिम्पल मारू को सुपर स्टार अक्षय कुमार ने सम्मानित किया। इस दौरान अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया और फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। आपकों बता दे कि अंकिता मारू ने 3 स्वर्ण पदक जीते है वही डिंपल मारू ने इस प्रतियोगिता में 3 सिल्वर मेडल जीते है।

 

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की मान्यता प्राप्त किफी एसोसिएशन द्वारा 16वी कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 6वीं कूडो फेडरेशन कप व 17वी अक्षय कुमार कूडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में किया गया। जिसमें राजस्थान के 250 कूडो खिलाड़ियों ने अपने दमख़म से 16वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट, 6वीं कूडो फेडरेशन कप में लगातार 10वीं बार दोहरी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।



ताजा खबर