Homeक्राइमBikaner Crime : चोरों के निशाने पर शहर और गांव ! एक...

Bikaner Crime : चोरों के निशाने पर शहर और गांव ! एक ही रात में 4 घरों में चोरी, लाखों का माल ले उड़े चोर

basic ad

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दोनों चौक का आतंक बरकरार है शहर हो या गांव या फिर मंदिर चोरों की नजर हर जगह बनी हुई है ।वहीं जिले की पुलिस अब तक ऐसी घटनाओं को रोकने में ना कामयाब साबित हो रही है ताजा मामला श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गुंसाईसर बड़ा गांव का है जहां चोरों ने एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपए का माल उड़ा लिया और वहां से फरार हो गए।

गुंसाईसर बड़ा गांव के एक मोहल्ले में रहने वाले सीताराम पुत्र तारु राम जाट, रजा देवी पत्नी बंसीलाल नायक, गुड्डी देवी पत्नी हनुमान नायक और जडाव देवी पत्नी आसाराम नायक के घर में चोरी की वारदात हो गई। सीताराम जाट के घर से कर मुख्य दरवाजे से अंदर घुसकर घर में रखी संदूक और  अलमारी के ताले तोड़कर संदूक को अलमारी में रखें 15000 नगदी और एक दर्जन साड़ियां चोरी करके ले गए । वहीं रजा देवी के घर में परिवार घर पर ही होने के बावजूद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । यहां से चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की रखड़ी ,एक अंगूठी, दो जोड़ी चांदी के कड़े, एक जोड़ी चांदी की पायल ,चांदी के बाजूबंद चोरी कर फरार हो गए।

एक तीसरे मामले में गुड्डी देवी पत्नी हनुमान नायक ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके घर में रखी संदूक में से सोने की रखड़ी दो सोने के मंगलसूत्र एक चांदी की तगड़ी एक जोड़ी पायल एक जोड़ी बाजूबंद चांदी के कड़े सोने के लॉन्ग सहित ₹50000 नगदी चोरी हो गई है।

इसके अलावा जडाव देवी पत्नी आसुराम नायक के घर से भी चोरों ने सोने की रखड़ी ,10000 की नकदी, तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी करके वारदात को अंजाम दिया है पीड़ितों के अनुसार तीन से चार अज्ञात चोरों के पैरों के निशान उन्हें दिखाई दे रहे हैं और पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई है।



ताजा खबर