

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल बीकानेर में गौ भक्तों द्वारा गोचर में दीपदान कर दीपमाला बनाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। गौ भक्त नवदीप बीकानेरी ने बताया कि 5 नवंबर यानी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के सामने गोचर में स्थित गोली वाला हनुमानजी मंदिर में गोचर बचाने के लिए चल रहे आंदोलन के समर्थन में दीपमाला का आयोजन किया जाएगा।con..
आपको बता दें बीकानेर में स्थित हजारों बीघा गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास के नाम पर अधिग्रहित किया जा रहा है सरकार व प्रशासन के इस फैसले का बीकानेर में गौ भक्तों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में आज संघर्ष समिति के मनु सेवग, शिव गहलोत, सूरज राव, महेंद्र किराडू,नवदीप बीकानेरी व मांगीलाल सोनी सहित अनेक गौ भक्त गोचर में इकट्ठा हुए और कल गोचर में आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आम जन से अपील की


