Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किराडू बगेची में दीपदान कार्यक्रम...

धर्मधारा : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर किराडू बगेची में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

धर्मधारा आपणी हथाई न्यूज, पिछले 5 वर्षों से किराडू बगेची के पास स्थित भालचंद्र गणेश मंदिर में दीपदान किया जा रहा है जो इस वर्ष भी ज़ोर शोर से किया गया।कार्यक्रम ज्यो. स्व. प. मनीराम किराडू परिवार एवं समस्त भक्तों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 5100 दीपदान के साथ कीर्तन एवं महाआरती की गई।

परिवार के मुखिया किशन कुमार किराडू ने बताया कि भालचंद्र गणेश भगवान उनके कुलदेवता है तथा हर त्योंहार यहाँ इसी जोश के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में विश्व का कल्याण हो जैसी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सहयोग भूरसा, कुंजबिहारी, ललित, कमल, नवल, जुगल, राजकिशोर, राहुल एवं भक्तमंडल ने किया।



ताजा खबर