Homeखटाखट स्टोरीबिहार विधानसभा चुनाव : ईवीएम की "पी" ध्वनि तय करेगी बिहार का...

बिहार विधानसभा चुनाव : ईवीएम की “पी” ध्वनि तय करेगी बिहार का भाग्य,पहले चरण का मतदान हुआ शुरू

basic ad

बिहार विधानसभा चुनाव आपणी हथाई न्यूज, बिहार विधानसभा की 18 जिलों की 121 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में करीब पौने चार करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और बिहार का भाग्य तय करेंगें।

पहले चरण में होने जा रहे इस चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, समेत करीब 14 दिग्गजों की राजनीति का भविष्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

आपकों बता दे कि पहले चरण में मुजफ्फरपुर नालंदा दरभंगा पटना वैशाली लखीसराय बेगूसराय समेत जिलों की सीटों पर मुकाबला दिखाई देगा इन इलाकों में बिहार के लालू प्रसाद यादव की पकड़ मानी जाती है वहीं पिछले चुनाव की बात करें तो लालू प्रसाद यादव की पार्टी रजत ने 42 सीटों पर जीत दर्ज भी की थी ऐसे में रजत समेत महागठबंधन डु को अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने की चुनौती है वही एनडीए अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करेगा इसके अलावा प्रशांत किशोर की जनसुरज पार्टी की भूमिका भी पहले चरण के 121 सीटों के लिए अहम साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि पहले चरण के मतदान में एनडीए 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है एनडीए में भाजपा 48 सीटों पर, जदयू 57 सीटों पर ,लोजपा (रामविलास पासवान )14 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है । वही महागठबंधन में राजद 73 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा कांग्रेस 24 सीटों पर भाकपा (भाले) 14 सीटों पर वीआईपी 5 सीटों पर माकपा तीन पर भाकपा पांच पर और आईआईपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।



ताजा खबर