

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर शहर का ऐतिहासिक पब्लिक पार्क इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। रियासत कालीन पब्लिक पार्क का गेट महीनों से बंद पड़ा है। पब्लिक पार्क के टूटे गेट से बहुत कुछ दूरी पर ही जिला कलेक्टर सहित बीकानेर के प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यालय है बावजूद इसके अब तक इस टूटे गेट की सुध नहीं ली गई है।

हालांकि बीडीए ने दो महीने पहले इसके लिए 78 लाख का एस्टीमेट तैयार किया था लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इस टूटे गेट के चलते व्यस्ततम मार्ग पर न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि इससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

प्रशासनिक लापरवाही का सबसे बड़ा नमूना यह है कि इस मामले को लेकर बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को बीते दिनों हस्तक्षेप करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीते दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में इस समस्या को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। अब देखना वाली बात यह है कि क्या प्रशासनिक अधिकारी सांसद के निर्देशों को गंभीरता से लेते है या यूं ही प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे रहेंगे।



