

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, संभाग का सबसे बड़ा शिक्षा का मंदिर इन दिनों विवादों का बड़ा केंद्र बना हुआ है। विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक, प्रशासनिक और तकनीकी अव्यवस्थाओं के खिलाफ आज छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों द्वारा कुलपति को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया इस मांग पत्र के जरिए छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय रिवोल्यूशन पोर्टल के नाम पर छात्रों से मनमानी वसूली कर रहा है, बिना जांचे उत्तरपुस्तिकाएं फेल घोषित की जा रही हैं और परीक्षा के दौरान गलत प्रश्नपत्र वितरण जैसी गंभीर लापरवाहियां हो रही हैं।

इस मांग पत्र के जरिए छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल हटाएं जाने और नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति की महत्वपूर्ण मांग की है । अब बड़ा सवाल यह है कि विश्वविद्यालय में कार्यरत परीक्षा नियंत्रक कौन है जिसके खिलाफ छात्रों में आक्रोश है। आपको बता दे वर्तमान मे विश्वविद्यालय में बतौर परीक्षा नियंत्रक राजाराम चोयल अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार परीक्षा नियंत्रक को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सूत्रों की माने तो वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक लंबे समय से विश्वविद्यालय में बतौर परीक्षा नियंत्रक के रुप में सेवाएं दे रहे हैं। परंपरा के अनुसार 3 साल से ज्यादा परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार कोई संभाल नहीं सकता, इस नियम के चलते वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को पूर्व में लंबे समय तक परीक्षा नियंत्रक बने रहने की वजह से नाम मात्र के लिए हटाया गया था और विश्वविद्यालय के अतरिक्त कुल सचिव को महज कुछ महीनों के लिए परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया लेकिन वापस वर्तमान परीक्षा नियंत्रक को पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी गई।

अब बड़ा सवाल यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ऐसी क्या मजबूरी है की जिस परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ छात्र आंदोलित है उन्हें बार-बार परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी जा रही है। सूत्रों की माने तो इस इस मामले में अगर गंभीरता से विश्वविद्यालय के बाहर की एजेंसियों द्वारा या कमेटी गठित करके जांच की जाए तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। सवाल यह भी है कि विश्वविद्यालय कुलगुरु वर्तमान परीक्षा नियंत्रक के प्रति इतने उदार क्यों है, इन सब सवालों के बीच छात्र संगठन एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 10 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।



