Homeखटाखट स्टोरीBikaner: मंगल गीत व बाट बड़ी की रस्म के साथ राम जानकी...

Bikaner: मंगल गीत व बाट बड़ी की रस्म के साथ राम जानकी परिणय उत्सव का होगा शुभारंभ

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,श्री राम जानकी विवाह में शामिल होने के लिए महिलाओं ने अयोध्या नगरी व जनकपुरी में पीले चावल बांटे और घर-घर में इस दिव्य महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के संयोजक श्री सरजू दास जी महाराज ने बताया की दिनांक 14.11.2025 वार शुक्रवार को शाम 4:00 बजे जवाहर पार्क राम मंदिर डूडी पेट्रोल पंप के पास में श्री गणेश पूजन कर मंगल गीतों के साथ इस

परिणय उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। परिणय उत्सव के सचिव श्री नरेश पुरोहित ने बताया कि बाट बड़ी और गणेश पूजन के साथ ही मंगल गीतों का कार्यक्रम होगा जिसमें श्रुति बागड़ी द्वारा भजन एवं ईश वंदना की जाएगी। सरजूदासजी के सानिध्य में कलेवा और शगुन धागों और मांगलिक गुड गोथली का कार्यक्रम का समय शाम 4:00 से 6:00 बजे तक का रखा गया है।



ताजा खबर