Homeखटाखट स्टोरीRajasthan By Election. : अंता में भारी पड़ रहे भाया ! बीजेपी...

Rajasthan By Election. : अंता में भारी पड़ रहे भाया ! बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नम्बर पर

Rajasthan By Election आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान की अंता सीट पर हुए उपचुनाव के बाद आज से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जिसका काउंट डाउन सुबह 8:00 से शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंता विधानसभा सीट पर 14 टेबल पर 20 राउंड में ईवीएम मशीनों के जरिए काउंटिंग शुरू होने लगी है।
डाक मत पत्रों की गिनती पूरी हो गई है। अंता सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन, कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अंता में जनता ने आखिरकार किसको चुना है, अंता का किंग कौन है, यह स्थिति दोपहर तक साफ हो जाएगी।

 

प्रमोदद जैन भाया लगातार कांग्रेस के लिए बढ़त बनाए हुए हैं। सातवे राउंड में प्रमोद जैन भाया को 27,575 को वोट मिले हैंं। नरेश मीणा अभी तक 21,586 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। मोरपाल सुमन को 18 हजार 408 वोट मिले हैं। अभी तक यही स्थिति साफ है।

 

 



ताजा खबर