HomeबीकानेरBikaner: बिहार में भाजपा–एनडीए की प्रचण्ड जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा...

Bikaner: बिहार में भाजपा–एनडीए की प्रचण्ड जीत पर बीकानेर में उत्सव, भाजपा कार्यालय में मिठाई वितरण

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक व प्रचण्ड जीत पर आज भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई वितरित की और पटाखे छोड़कर विजय का जश्न मनाया।

छाजेड़ ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के अपार विश्वास, उनके प्रभावी नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, नारायण चोपड़ा, महावीर सिंह चारण, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, सरिता नाहटा, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला, चन्द्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर, रघुवीर प्रजापत, स्वाति छाजेड़, मुल्तान वेद, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, राजाराम, महेंद्र ढाका, ताराचंद गहलोत, आरती, संतोष, विजय पाल कूकना, भारती अरोड़ा, मुकेश ओझा, भंवरलाल साहू, रामदयाल पंचारिया, शिव परिहार, शिव शंकर, शिव बच्छ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



ताजा खबर