आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के रीको करणी इंडस्ट्री एरिया में एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर आ रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक दुकान के अंदर आग लग गई। दुकान मेंअचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास शुरू किए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद ह।


