Homeक्राइमBikanerr: सावधान ! अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं शहर के...

Bikanerr: सावधान ! अब साइबर ठगों के निशाने पर हैं शहर के व्यापारी..इस नए तरीके से ठग व्यापारियों को बनाते हैं अपना शिकार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में साइबर ठग नए-नए तरीकों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठग कभी मैरिज इन्विटेशन तो कभी लॉटरी के नाम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर हजारों-लाखों रुपए की ठगी कर लेते हैं। फिलहाल साइबर ठगों का व्यापारियों से सामान खरीदने का झांसा देकर ठगी करने का नया तरीका सामने आ रहा है। बीकानेर में ऐसी दो तीन घटनाएं हो चुकी है जिसमें साइबर ठग व्यापारी से सामान खरीदने के नाम पर किसी जगह पर सामान मंगवाते हैं और फिर व्यापारी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला कल सामने आया जब बीकानेर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पूर्व पर्षद सुनील बांठिया के साथ साइबर ठगों ने ठगी की कोशिश की ‌लेकिन सुनील बांठिया की सजगता के चलते साइबर ठग अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए।

पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि, “कल रात को 10:00 बजे मेरे पास फोन आता है कि मैंने उस होटल वाले से नंबर लिए हैं मेरे कर्नल साहब का जन्मदिन है उसके लिए पानी चाहिए अतः 100 कार्टून 200 ml पानी के सुबह रेलवे स्टेशन एक नंबर प्लेटफॉर्म की तरफ भेज देना वही पेमेंट 20,000 दे दूंगा सुबह मैंने मेरे लड़के जितेश को वहां भेजा तो उसने कहा मैं तो स्टेशन के अंदर हूं आप माल लेकर आ जाओ साथ में बिल भी ले आना, करीब 11:00 बजे मैंने थ्री व्हीलर में माल भरकर भेजा व लड़के के साथ बिल लेकर भेजा स्टेशन पहुंचकर लड़के ने उसे 7678 395 235 पर फोन किया तो उसने कहा बिल व्हाट्सएप पर डाल दो पेमेंट आए तब माल उतरवा लूंगा वह व्यक्ति जिसने अपना नाम राहुल बताया था वह सामने भी नहीं आ रहा था व्हाट्सएप पर बिल भेजने पर उसने कहा अभी पेमेंट आ रहा है उसके पश्चात मेरे मोबाइल पर पहले ₹10 का मैसेज आया तथा तुरंत बाद 70,000 का मैसेज 77 27 8 30235 से आया फिर उसने कहा गलती से 70,000 कर दिए आप तुरंत 50,000 वापस भेजो सेना का काम है मैंने कहा आप अकाउंट नंबर भेजो तब वापस कर देता हूं उसने कहा अकाउंट में नहीं आप QR कोड लेकर हमारे अकाउंट में ट्रांसफर करवाओ मैंने कहा QR कोड गूगल से करवा दो तो मेरे को शक हुआ तो मैने बैंक जाकर एकाउंट देखा तो पैसे आए हुए नहीं थे उसके व उसके साथी शिवकुमार जी ने अपने आप को कर्नल बता रहा था जिसके नंबर 77 27 830 235 थे उसके बार-बार फोन आ रहा था तो मैंने कहा आप स्क्रीनशॉट भेजो मेरे अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं इस पर वह है नाराज होकर कहने लगा आप सेना वालों के साथ ऐसे कर रहे हो मैं आपको साइबर क्राइम में दे दूंगा आपको परेशानी हो जाएगी तो मैंने कहा आप साइबर को दे दो और मैं भी आपके नंबर साइबर क्राइम वालों को दे देता हूं उसके बाद उसका फोन नहीं आया अतः आमजन को ऐसे साइबर ठगों से सावधान रहना चाहिए।”



ताजा खबर