


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में लगातार पनप रहे नशे के कारोबार की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 34 किलो डोडा पोस्त के साथ महिला सहित 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि कोटगेट थाना क्षेत्र के बीकानेर अंडरब्रिज के पाश एक बाड़े में अवैध मादक पर्दाथ रखा हुआ है।
सीओ सिटी श्रवणदास सन्त के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में दबिश दी तो दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया और उनके पास से दो बैगों में डोडा पोस्त मिला। जिसे कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान जेठाराम पुत्र देरामाराम जाट निवासी धुँधवालों की ढाणी,श्रीबालाजी थाना ,नागौर और जसवीर कौर पत्नी बलजीत सिंह निवासी नगराणा( संगरिया) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।


