

Ind Vs Sa Test Match Day 3 आपणी हथाई न्यूज,इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट गुवाहाटी में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत की अच्छी शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम एक बार फिर मुश्किलों से घिर गई। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में 65 के स्कोर पर लगा।
राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए, उन्हें केशव महाराज ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, मगर वह 58 के निजी स्कोर पर साइमन हार्मर का शिकार बने। हार्मर ने इसके बाद साई सुदर्शन (15) को भी आउट किया। वही ध्रुव जुरैल एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपनी विकेट गंवा दी। एक समय भारत का स्कोर 95 रन बनाकर एक विकेट था जो टी ब्रेक तक 102 रन पर चार विकेट हो गया है। बरहाल क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत के साथ रविन्द्र जडेजा मौजूद है। अब भारत को एक बड़ी पार्टनरशिप की ज़रूरत है भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
के एल राहुल को वनडे की कप्तानी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे। चोट के कारण नियमित कप्तान शुभमन गिल सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। दूसरा और तीसरा मैच 3 और 6 दिसंबर को रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।


