Homeखटाखट स्टोरीSports : अफ्रीका के आगे भारतीय टीम का सरेंडर ! भारत ने...

Sports : अफ्रीका के आगे भारतीय टीम का सरेंडर ! भारत ने गंवाए 5 विकेट, सांई सुदर्शन-जडेजा की मैच बचाने की जुगत जारी..

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जारी है। इससे पहले टेस्ट के चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने भारत को 549 रन पहाड़ जैसे स्कोर का लक्ष्य दिया,जिसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 27 रनों पर ही अपने दो विकेट यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के विकेट गंवा दिए।

पांचवे दिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम कुछ खास कमाल नही कर पाई और अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया। बल्लेबाजी करने उतरे कुलदीप यादव हार्मर की एक गेंद पर बोल्ड हो गए वही मात्र दो रन बनाकर ध्रुव जुरैल भी पैवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए भारतीय कप्तान ऋषभ पंत भी 13 रन बनाकर हार्मर की एक गेंद का शिकार हो गए।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 72 रन बनाकर अपने 5 विकेट गंवा दिये हैं। क्रीज पर अब भी रविन्द्र जडेजा (8)और सांई सुदर्शन (14) मौजूद है। भारत को अब भी यह मैच जीतने के लिहाज से 477 रनों की दरकार है जो लगभग नामुमकिन नजर आ रही है। वही साउथ अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 5 विकेट और चाहिए।



ताजा खबर