


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की सुबह बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में घर से काम पर जा रहे एक गार्ड के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने धमकाकर मोबाइल और पैसे छिनने का मामला सामने आया है।
अन्त्योदय नगर निवासी विजय कुमार व्यास की ओर से सदर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि वह गार्ड की नौकरी करता है। मंगलवार को मेहरों का बास से अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान सुबह 6.10 बजे केला देवी मंदिर रोड पर अचानक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे रोककर धमकाया। उसे पकड़कर जेब से दो मोबाइल और 1000 रुपए नकद निकाल लिए। उसके बैग से मोबाइल चार्जर भी निकाल लिया। वारदात के बाद तीनों युवक फरार हो गए। पुलिस युवकों का पता लगाने में जुटी है।
आपकों बता दे कि शहर में कुछ इलाकों में ऐसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है जिसमें अकेले आदमी को देखकर धमकाना और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने के मामलें सामने आए है। शहर के नोखा रोड़, चौखूँटी पुलिया के नीचे सहित कई ऐसे इलाके है जहां पर ऐसी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश के मामलें सामने आए है।


