


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में लगातार फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के प्रयास में बीकानेर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जिलें की कालू थाना पुलिस ने भारतमाला रोड़ पर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास एक किलो एक सौ साठ ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया है साथ ही तस्करी में काम में ली जा रही हरियाणा नम्बर की क्रेटा गाड़ी को भी जब्त किया है। आरोपियों की पहचान अनिल (27) पुत्र मोहनराम बिश्नोई और मोतीलाल उर्फ मोहित (25) पुत्र किशनलाल ब्राह्मण निवसी पीलवा, पुलिस थाना लोहावट जिला फलौदी के रूप में हुई हैं। बरहाल पुलिस आरोपियों से नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं


