

आपणी हथाई न्यूज,भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ढाई दशक बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती और भारत को 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप भी किया। अब दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज कल से रांची में शुरू होगी। वनडे मुकाबलों में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान में दिखाई देंगे।भारत के पास टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब चुकाने का मौका भी रहेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम कल कप्तान शुभमन गई
वनडे क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 58 मैच खेले गए हैं जिससे 27 में भारत और 30 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली, इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं सीरीज के मामले में जरूर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गईं जहां 6 में साउथ अफ्रीका और 8 में भारत को जीत मिली और एक सीरीज ड्रॉ भी रही थी। दोनों ने 2023 में आखिरी वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भी भारत ने 2-1 से जीता था।
भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।


