Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : भारत बना एशिया की तीसरी बड़ी शक्ति, जापान-रूस भी पिछड़े..PAKISTAN...

देश-दुनिया : भारत बना एशिया की तीसरी बड़ी शक्ति, जापान-रूस भी पिछड़े..PAKISTAN टॉप 10 से बाहर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, ऑपरेशन सिंदूर की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है जिसका परिणाम अब विश्व पटल पर जाहिर भी हो रहा है। अब भारत दुनिया की बड़ी सैन्य ताकतों में शुमार है। हाल ही मैं। ऑस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने एशिया पावर इंडेक्स की सूची में भारत को तीसरा स्थान दिया है। इस सूची में नम्बर एक पर अमेरिका है। वही दूसरे नम्बर भारत का पड़ोसी देश चाइना है।

 

भारत ने इस सूची में जापान और रूस जैसे देशों को पछाड़ लगाई है। इस इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार भारत की बढ़त उसकी मजबूत होती आर्थिक स्थिति और सैन्य शक्ति पर आधारित है निवेश के मामले में भारत चीन को पछाड़ते हुए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे आकर्षक गंतव्य बन गया है।

पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर

हाल ही जारी हुई सूची में पाकिस्तान को 16 वां स्थान मिला है और वह टॉप 10 की सूची से भी बाहर है। सांस्कृतिक रूप से काफी कमजोर है जिसमें वह 22 वें स्थान पर नजर आ रहा है



ताजा खबर