


पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 25वें स्थापना दिवस पार्टी की बीकानेर इकाई ने रजत जयंति उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर पार्टी के बीकानेर जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर रजत जयंति उत्सव मनाया और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा कि बिहारी में मिली जीत से लोजपा (रामविलास) में ऊर्जा का संचार हुआ है। उत्साहित कार्यकता अब राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ खड़े होकर पार्टी को नई दिशा देंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये समर्पित भाव से अपनी भागीदारी निभाएं। इससे राजस्थान में होने जा रहे आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने भी संबोधित किया।
वहीं, जिला अध्यक्ष कैलाश छंगाणी ने कहा कि लोजपा (आर) राष्ट्र उत्थान और जनसेवा के लिये समर्पित पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मंशा के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।


