Homeक्राइमBikaner Cyber Fraud : मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी श्रीमाली के साथ 25...

Bikaner Cyber Fraud : मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी श्रीमाली के साथ 25 लाख की ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 25 लाख की कर दी चोट..

basic ad

Bikaner Cyber Fraud आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में इन दोनों साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है कुछ ऐसा ही मामला बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी कैलाश चंद्र श्रीमाली के साथ हुआ है जिसमें श्रीमाली ने अपने 25 लाख रुपए खो दिए हैं।

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी सेवानिवृत कर्मचारी कैलाश चंद्र श्रीमाली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 10 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने खुद को नाइन प्रो कंपनी का मैनेजर बताते हुए खुद का नाम राज मल्होत्रा बताया था।

 

आरोपी ने श्रीमाली से ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफा होने की बात का लालच दिया था इसी झांसे में आकर कैलाशचन्द्र श्रीमाली ने पहले 22 हजार डिजिटल मोबाइल वर्ल्ड कंपनी बैंक के खाते में जमा करवाएं।  इसके बाद लगातार फोन कर दबाव बनाने पर परिवादी ने 28 अक्टूबर को पेरा सिल््ड सिक्योरिटी प्राइवेट खाते में 5 लाख रुपये व 6 नवंबर को 10 लाख और 26 नवंबर को यादव इंजीनियरिंग के खाते में 10 लाख रुपये डाल दिये। इस तरह श्रीमाली ने कुल 25.22 लाख रुपये डाल दिए।



ताजा खबर