Homeक्राइमBikaner Crime : इन दो जगहों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी...

Bikaner Crime : इन दो जगहों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवर लेकर हुए फरार

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, जैसे-जैसे सर्दी की आहट बड़ी है वैसे-वैसे जिले के चोर भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात बीकानेर जिले के नापासर कस्बे में दो अलग-अलग जगह पर चोरी की वारदात की बात सामने आई है । अब तक मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक के करणी माता मंदिर के पास गुड्डू दास स्वामी के मकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर घर में रखी नकदी पर हाथ साफ किया और सोने के जेवर भी लेकर फरार हो गए।

 

गांधी चौक स्थित मकान में हुई चोरी के समय परिवार के लोग शादी में गए हुए थे सुबह घर पर आए तो पता चला कि उनके घर पर चोरी हुई है और घर का में गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था चोरों ने घर के अंदर के कमरों में लगे तालों को तोड़कर अलमारी में रखें रुपए चोरी कर लिए उसके अलावा एक दो सोने के आइटम भी चुरा लिए हालांकि दूसरी बन्द अलमारी में रखे जेवरात सुरक्षित मिले हैं।

 

इसके अलावा नापासर के ही देशनोक सड़क पर सुभाष क्लब के पास जगदीश सोनी की सोने चांद चांदी की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया दुकानदार के मुताबिक इस चोरी में कर दो चांदी के सिक्के चोरी करके ले गए हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद किस सुषमा शेखावत एएसआई जगदीश और पुलिस की टीम में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया



ताजा खबर