Homeखटाखट स्टोरीSports : भारत-अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, रोहित आज रच सकते...

Sports : भारत-अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, रोहित आज रच सकते है नया कीर्तिमान

स्पोर्ट्स आपणी हथाई न्यूज, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई भारतीय अब आज से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। आज पहला वनडे मुकाबला रांची में खेला जाएगा. इस मैच में रख बार फिर भारतीय स्तर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। आंकड़ो की बात करे तो वनडे में अब तक भारत और अफ्रीका 58 बार आमने सामने हुई है जिसमें अफ्रीका ने 30 और भारत ने 27 मुकाबले जीते है वही एक मैच बेनतीजा रहा है इस लिहाज से भारत और अफ्रीका का पलड़ा भारी हैं ।

 

इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करते हुए आ सकते हैं । पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा का बतौर ओपनर खेलना लगभग तय है।क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूर वनडे सीरीज भारतीय टीम जीत नहीं पाई थी। मगर पारी का आगाज करते हुए उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था।

 

रोहित रच सकते है नया इतिहास
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इस मैच में एक कीर्तिमान रचने का मौका है। रोहित वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते है। अभी तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है जिन्होंने वनडे में 351 सिक्स लगाए है। वही भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा आज अगर 3 सिक्स लगाते है तो अफरीदी का रिकॉर्ड टूट सकता है। अभी रोहित 349 सिक्स लगाकर दूसरे नम्बर है।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा/ऋषभ पंत/ऋरतुराज गयाकवाड़, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.



ताजा खबर