Homeखटाखट स्टोरीBikaner: बीती रात दो जगहों पर लगी आग,आग में आशियाना,पैसा और सामान...

Bikaner: बीती रात दो जगहों पर लगी आग,आग में आशियाना,पैसा और सामान जलकर हुए स्वाहा

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बीती रात दो अलग-अलग जगह पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के धोलिया रोही और नोखा के कंवलीसर गांव में एक झोपड़े और ढाणी में आग लग गई।

श्रीडूंगरगढ़ के  ठकुरियासर मार्ग स्थित धोलिया रोही में बीती रात किसान के झोपड़े में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई।आग इतनी भीषण थी कि आग में सारा सामान व नगदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

वही नोखा के कंवलीसर गांव की एक ढाणी में  आग लग गई। ढाणी में खड़े दो दुधारू पशु आए आग की चपेट आ गए। आग के चलते ढाणी में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।



ताजा खबर