Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking : विधायक से मुलाकात के बाद जिला कलेक्टर का नया...

Bikaner Breaking : विधायक से मुलाकात के बाद जिला कलेक्टर का नया आदेश,मूंगफली तुलाई को लेकर किसानों के लिए राहत की खबर

आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर जिला कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि मूंगफली की सरकारी खरीद में बिजली बिल की अनिवार्यता पूर्ण रूप से अव्यवहारिक हैं। इस आदेश से पूरे जिलें में किसानों की मूंगफली तुल नही रही हैं हालांकि इस बीच सारस्वत ने खरीद में भ्रष्टाचार रोकने के लिए गहन जांच करने के पक्ष को तो सही ठहराया लेकिन एक ही बिल पर एक से अधिक भाइयों की जमीनें सिंचित होने, पड़ोस खेत को किराए पर लेकर उसमें काश्त करने जैसी स्थिति से भी बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि को बताया।

शुक्रवार की शाम होते होते जिला कलेक्टर ने एक नया आदेश जारी कर दिया। जिसके अनुसार अब टोकन धारी किसान के परिवार में किसी के नाम पर बल होगा तो भी दिलवाई की जाएगी एवं टोकन धारी किसान द्वारा अगर नया खेत खरीदा गया तो पुराने मालिक के नाम पर चल रहे बिल को भी मान्य कर दिया जाएगा हालांकि इस आदेश में भी किसानों द्वारा अपने कृषि ट्यूबवेल के पड़ोसी बारानी खेत को किराए पर लेकर बुवाई किए जाने को राहत नहीं दी गई है। ऐसे किसानों के खुद के खेत में ही अगर गिरदावरी करवा ली गई है तो ही उनकी मूंगफली तुलेगी अन्यथा नहीं तुल पाएगी ।इस आदेश के बाद विधायक सारस्वत में जिला कलेक्टर का आभार जताया है



ताजा खबर