HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर से दुखद खबर, चलती बस में बुजुर्ग की हुई मौत

Bikaner: बीकानेर से दुखद खबर, चलती बस में बुजुर्ग की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज दुखद खबर सामने आई है जहां चलती रोडवेज बस में  हॉस्पिटल में इलाज करवा कर घर लौट रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला जिले के नयाशहर थाना इलाके के पूगल फांटा बस स्टैंड का है। जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ निवासी 80 वर्षीय गिरधारी जाट जो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और वे अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर को दिखाने आए थे। अस्पताल में दिखाने के बाद बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ बस में सवार होकर घर के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में चलती बस में ही उनकी सांसें थम गई।



ताजा खबर