

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को भारतीय टीम (Team India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) को 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बदौलत 2-1 से शिकस्त दी है। भारतीय टीम की जीत के बाद कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने टेस्ट सीरीज में लगातार मिल रही शिकस्त पर भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी बात की है।
भारत को 2 सालों बाद आईसीसी विश्व कप 2027 खेलना है और इसे लेकर चर्चा तेज है, वहीं दोनों शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि इन दोनों की जगह पक्की नही है।
क्या बोले गौतम गंभीर
भारत के साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, इस दौरान उनसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य के बारे में सवाल किया गया, तो गौतम गंभीर ने इन दोनों के विश्व कप 2027 खेलने को लेकर कहा कि
“सबसे पहले आप लोगों को ये समझना होगा कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है। अभी हमें वर्तमान में रहने की जरूरत है और ये ध्यान रखना है कि युवा खिलाड़ी टीम में उनकी जगह लेने के लिए आ रहे हैं।”इसके साथ ही गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर तारीफ़ की है। गौतम गंभीर ने इन दोनों की तारीफ करते हुए कहा कि
“विराट कोहली और रोहित शर्मा वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। उनका अनुभव ड्रेसिंग रूम के लिए जरुरी है। वो लंबे समय से खेल रहे हैं।उम्मीद है कि वो ऐसा ही करते रहेंगे, जो टीम के लिए वनडे में जरूर रहने वाला है।


