Homeक्राइमRajasthan : राजस्थान में फिर एमडी नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, गुजरात...

Rajasthan : राजस्थान में फिर एमडी नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, गुजरात एटीएस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, जोधपुर ग्रामीण के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के सोईतरा गांव में रविवार को जोधपुर ग्रामीण पुलिस और गुजरात एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तैयार करने वाली एक बड़ी अवैध लैब का भंडाफोड़ किया।टीम ने ट्यूबवेल परिसर से रासायनिक पदार्थों से भरे कई जार बरामद किए, जिनका उपयोग नशीला पदार्थ बनाने में किया जाता था।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देर रात ट्यूबवेल पर पहुंचकर रासायनिक प्रक्रिया पूरी करते थे और सुबह होने से पहले वहां से निकल जाते थे।गुजरात एटीएस की टीम वांटेड आरोपी मोनू ओझा की तलाश में बालोतरा के सिरमखिया गांव पहुंची, जहां डूंगरसिंह के मकान से मोनू, गोविंद सिंह सहित 5–6 लोगों को हिरासत में लिया गया।  पूछताछ के दौरान दोनों ने सोईतरा गांव में ड्रग्स निर्माण की पुष्टि की। यह लोग ड्रग्स बनाने में किसी भी मशीन का इस्तेमाल न करते हुए हाथों से ड्रग्स तैयार करते थे

 

इसके बाद गुजरात एटीएस और शेरगढ़ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ट्यूबवेल से 5–6 बड़े जार रासायनिक पदार्थों से भरे हुए बरामद किए, जिनसे लगभग 2 करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स तैयार की जा सकती थी।कार्रवाई में एसपी ग्रामीण नारायण टोगस, डीएसटी टीम और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

पुलिस के अनुसार मास्टरमाइंड गोविंद सिंह एवं उसके साथी रात के समय मोटरसाइकिल से पहुंचकर केमिकल तैयार करते थे। इस पूरे मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डूंगरसिंह (50) निवासी सिरमखिया,अलीमुद्दीन (58) निवासी प्रतापगढ़,गोविंद सिंह (40) निवासी सोईतरा,मोनू ओझा (36) निवासी अहमदाबाद,रणविजय सिंह (50) निवासी गोटारसी (प्रतापगढ़),अजीज खान (48) निवासी अखेपुर (प्रतापगढ़).



ताजा खबर