

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। अब नौ दिसम्बर यानि आज से भारतीय टीम अफ्रीका के साथ 5 मैचों की टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कटक में खेलने जा रही है। सूर्य कुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम अपना दमखम दिखाने आज मैदान में उतरेगी। वही कटक में पिछले अजेय रिकॉर्ड को लेकर साउथ अफ्रीका की चिंता कम होगी। अफ्रीका ने यह अब तक दो मुकाबले खेले है और दोनों मैचों में ही उसे जीत हासिल हुई है।
दूसरी ओर भारतीय टीम के टी-20 के उप कप्तान शुभमन गिल भारतीय टीम से एक बार फिर जुड़ गए है और मंगलवार को फिर खेलते नजर भी आ सकते है। वही कटक में मंगलवार की शाम सात बजे से यह मुकाबला शुरू होना है।


