Homeखटाखट स्टोरीPolitics : वोट चोरी एन्टी नेशनल काम, RSS का काम देश के...

Politics : वोट चोरी एन्टी नेशनल काम, RSS का काम देश के ढांचे पर कब्जा.. : राहुल गांधी

basic ad

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज,संसद के शीतकालीन सत्र में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी आज लोकसभा में एसआईआर का मुद्दा उठाया। वंदे मातरम् पर कल संसद में हुई जोरदार बहस के बाद आज राहुल गांधी के SIR का मुद्दे पर और आरएसएस को घेरते हुए सवालों की झड़ी लगा दी।

क्या बोलें राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि “वोट चोरी” से बड़ा देश विरोधी कोई काम नहीं है, जो देश के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाता है। निचले सदन में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर डिबेट के दौरान, राहुल गांधी ने चुनावों में ‘धांधली’ के अपने दावे को दोहराते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) पूरे देश में चुनाव कराने के लिए BJP के साथ मिलीभगत कर रहा है। Parliament Debate

आरएसएस पर उठाए सवाल
स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) और चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान लोकसभा में बोलते हुए, गांधी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि भारत के संस्थानों पर कब्जा किया जा रहा है, और मैं इस बात पर आऊंगा कि चुनाव आयोग पर कब्जा किया जा रहा है। RSS का प्रोजेक्ट देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा करना था… एक के बाद एक वाइस चांसलर को मेरिट, काबिलियत के आधार पर नहीं, बल्कि इस बात पर रखा जाता है कि वह किसी खास संगठन से जुड़ा है। दूसरा कब्जा, जो डेमोक्रेसी को खत्म करने में मदद करता है, वह है इंटेलिजेंस एजेंसियों पर कब्जा… CBI, ED, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, और ऐसे ब्यूरोक्रेट्स की सिस्टमैटिक प्लेसमेंट जो अपनी आइडियोलॉजी का समर्थन करते हैं और विपक्ष पर हमला करते हैं।



ताजा खबर