Homeक्राइमBikaner Police : अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार,कैम्पर गाड़ी भी...

Bikaner Police : अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार,कैम्पर गाड़ी भी जब्त

basic ad

Bikaner Police आपणी हथाई न्यूज, जिलें में बढ़ रही अवांछनीय घटनाओं को लेकर पुलिस लगातार अपराधियो और अपराध पर काबू पाने के लिए सघन अभियान चला रही है। आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में बुधवार को नोखा थाने की पुलिस और बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने एक कार्रवाई में तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पकड़े गए आरोपियों के पास 2 पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस मिले हैं आरोपियों की पहचान छोटूसिंह 21 पुत्र पृथ्वी सिंह जाति राजपूत निवासी करणु रामसर खींवसर(नागौर) ,हरिराम 21 पुत्र दीपाराम जाति जाट निवासी बामणिया खींवसर (नागौर) और सोमदत्त पुत्र सहीराम 20 जाति बिश्नोई निवासी जेडी मगरा पांचू (नोखा) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से RJ21GE8326 कैम्पर गाड़ी भी जब्त की गई है। बरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



ताजा खबर