Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : सर्दी की छुट्टियों को लेकर आई अब ये खबर, शीतकालीन...

Rajasthan : सर्दी की छुट्टियों को लेकर आई अब ये खबर, शीतकालीन अवकाश से पहले छुट्टियों में हुआ ईजाफा

Rajasthan Winter Vacation आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के स्कूलों की छुट्टियों की तारीख में बदलाव किया गया है। शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही बच्चों को लगातार तीन दिन की छुट्टियों का बोनस मिलने वाला है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तारीखों में बदलाव किया है। अब इस सम्मेलन की वजह से 19 और 20 दिसंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। पहले बच्चों की छुट्टियां 21 दिसंबर से शुरू होने वाली थी।

शिक्षा विभाग ने पहले यह सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को आयोजित करना तय किया था। हालांकि, कई स्कूलों में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई तिथि 19 और 20 दिसंबर तय की गई है। इन दोनों दिन शिक्षक राज्य स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके चलते नियमित कक्षाएं नहीं लग सकेंगी।

राजस्थान के लाखों स्कूली बच्चों को अब दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। हालांकि, टाइम-टेबल और शैक्षणिक सत्र को देखते हुए जिलेवार इन तारीखों में कुछ बदलाव भी हो सकता है। शिक्षक सम्मेलन के इस बदलाव का सीधा फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा। 19 दिसंबर शुक्रवार और 20 दिसंबर शनिवार होने के कारण इन दो दिनों के बाद 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी भी मिल जाएगी। इस तरह छात्रों को शीतकालीन अवकाश से पहले ही लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।राजस्थान के लाखों स्कूली बच्चों को अब दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।

 

 

हालांकि, टाइम-टेबल और शैक्षणिक सत्र को देखते हुए जिलेवार इन तारीखों में कुछ बदलाव भी हो सकता है। शिक्षक सम्मेलन के इस बदलाव का सीधा फायदा स्टूडेंट्स को मिलेगा। 19 दिसंबर शुक्रवार और 20 दिसंबर शनिवार होने के कारण इन दो दिनों के बाद 21 दिसंबर को रविवार की छुट्टी भी मिल जाएगी। इस तरह छात्रों को शीतकालीन अवकाश से पहले ही लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।



ताजा खबर