

Sports आपणी हथाई न्यूज, दाधीच यूथ क्लब, बीकानेर द्वारा जनवरी 2026 में दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाली दाधीच बीकानेर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन श्री दाधीच भवन, बीकानेर में किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी एवं अतिथियों में अध्यक्ष योगेश तिवाड़ी, सुरेश ओझा रामकिशन असोपा , शिवप्रकाश बहड, दिनेश काकड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। वक्ताओं ने खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, एकता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर बल दिया।
दाधीच यूथ क्लब के सभी सदस्यों ने एकमत होकर आगामी प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दाधीच यूथ क्लब सभी का आभार व्यक्त करता है ।


