आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा है। बीकानेर में यह बड़ी कार्रवाई एसीबी टीम द्वारा स्टेट जीएसटी ऑफिस में की गई है। जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम ने टैक्स असिस्टेंट ऑफिसर पुरुषोत्तम जोशी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा है। जानकारी के अनुसार आरोपी अधिकारी ने परिवादी से टैक्स सेटलमेंट के लिए रिश्वत मांगी थी। परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है।


