


Mathura Accident आपणी हथाई न्यूज,उत्तर प्रदेश के मथुरा जिलें में मंगलवार की रात यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रही 7 बसें घने कोहरे के चलते आपस में करीब दो बजे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों में भीषण आग लग गई। जिससे अब तक 6 यात्रियों की मृत्यु हो गई और करीब 80 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थाल पर पहुंचे मथुरा एसएसपी ने बताया कि यह घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के निकट माइल स्टोन 127 के निकट हुई है। सूचना लगते ही बड़ी संख्या में दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। राहत कार्य जारी है। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।जबकि बसों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बरहाल सड़क पर एक लेन से आवागमन जारी कर दिया गया है।


