आपणी हथाई न्यूज, पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस सीरीज में अब तक 2-1 की बढ़त बनाये हुए है और मेजबान यहां एक और जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, मेहमान टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा, क्योंकि एक और हार से वे सीरीज गंवा बैठेंगे। कुल मिलाकर लखनऊ में दर्शकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
सीरीज की बात करें तो अब तक कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा है इसके चलते भारत की चिंताएं बढ़ सकती है। वही तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने अब तक बेहतरीन काम किया है। भारत की ओर से इस मैच में जसप्रीत बुमराह का खेलना मुश्किल है वही स्पिनर अक्षर पटेल की जगह टीम में शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीका टीम
एडेन मार्करैम (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, लूथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोत्र्जे, लुंगी नगिदी, कार्बिन बाश, केशव महाराज और जार्ज लिंडे।


