Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : आप भी ले रहे शुगर-बीपी की दवा तो ये खबर...

Rajasthan : आप भी ले रहे शुगर-बीपी की दवा तो ये खबर आपके लिए, इन पांच दवाइयों की बिक्री पर लगी रोक

Rajasthan Drugs News

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों स्वास्थ्य-चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। इस बीच कुछ समय पहले एक कफ सिरप से जुड़ा मामला सामने आया था जिसके बाद कई दवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे।

अब राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दवाइयां की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है इसके अलावा एक कंपनी के सर्जिकल ग्लव्स की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।जांच में जो दवाई सब स्टैंडर्ड मिली है उसमें से मुख्य रूप से शुगर,बीपी,एलर्जी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन के उपचार में उपयोग की जाती है।

इन दवाओं पर लगी रोक
ड्रग कंट्रोल विभाग में हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थिति में सर्च इल फार्मा लिमिटेड की दो दवाइयां विनसेट-एल (लेवोसेटिरिजिन डाईहाईड्रोक्लोराइड) और ऑफविन -200 (ओफ्लाक्सासिन) जांच में गड़बड़ पाई गई हैं ये दवा कम्पनी पहले भी निम्न गुणवत्ता के आरोप में कार्रवाई झेल चुकी है। इसके अलावा विभाग की जांच में मैसर्स लाइफकेयर न्यूरो प्रोडक्ट लि. (धर्मपुर, हिमाचल प्रदेश) की डल्कोवॉग-0.3 एमजी (वोग्लीबॉस) जो कि शुगर के मरीजों को दी जाती है। मैसर्स मस्कॉन लाइफ साइंस प्रा. लि. (हरिद्वार, उत्तराखंड) की हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेलपिन-ए (टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपाइन), मैसर्स एग्रोन रेमेडीज प्रा. लि. (काशीपुर, उत्तराखंड) की सेफिक्साइम ओरल सस्पेंशन, जो कि बच्चों में सर्दी-खांसी और संक्रमण की दवा शामिल है। वहीं, राजस्थान के धौलपुर में मैसर्स Swear हेल्थकेयर प्रा. लि. Swear सर्जिकल ग्लव्स भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।



ताजा खबर