आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले की गीताली गुप्ता ने देश और प्रदेश में नाम रोशन करते हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक–1 प्राप्त की है । गीताली ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 119 में से 112.75 अंक हासिल कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गीताली गुप्ता ने अपनी कामयाबी पर बोलते हुए कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत का परिणाम है।मेरा सपना है कि मैं एक अच्छी वकील बनकर समाज के लिए काम करूं।”
गीताली गुप्ता की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और जिले में हर्ष का माहौल है। गीताली की इस सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


