Homeक्राइमBikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Bikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डीएसटी व सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश अल्ताफ भुट्टो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हॉकी बट राइफल भी बरामद किया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं साथ ही यह हिस्ट्रीशीटर कई राज्यों में फरारी काट चुका है। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।



ताजा खबर