Homeखटाखट स्टोरीबीकानेर संभाग : घूसखोरी के आरोप में ले.कर्नल गिरफ्तार, पत्नी पर भी...

बीकानेर संभाग : घूसखोरी के आरोप में ले.कर्नल गिरफ्तार, पत्नी पर भी मामला दर्ज, CBI को घरों से 2.23 करोड़ बरामद

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, सीबीआइ ने शनिवार को देश के तीन अलग-अलग राज्यों ( राजस्थान, जम्मू और बेंगलुरु) सहित अन्य स्थानो पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस मामलें में सीबीआइ ने रक्षा उत्पादन और निर्यात क्षेत्र में कई प्राइवेट कंपनियों को अनुचित फायदा पहुंचाने और आपराधिक साजिश रचकर भ्रष्ट और अवैध गतिविधियों के आरोपो में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा और एक बिचौलिए विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है।

सीबीआइ ने दावा किया है कि आरोपी दीपक को 3 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा है। इसके अलावा कर्नल दीपक की पत्नी कर्नल काजल बाली के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। कर्नल बाली राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित 16 इन्फैंट्री डिवीजन ऑर्डिनेंस यूनिट ( DOU) में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात है।

सैन्य अधिकारी की व पत्नी के घरों से तलाशी के दौरान सीबीआइ ने 2.23 करोड़ रुपये भी जब्त किए हैं। शनिवार को आरोपी दीपक शर्मा और विनोद कुमार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसम्बर तक सीबीआइ हिरासत में भेज दिया गया।

 


ताजा खबर