Homeखटाखट स्टोरीBikaner Weather : सर्दी का टॉर्चर शुरू ! धुंध और हवाओं ने...

Bikaner Weather : सर्दी का टॉर्चर शुरू ! धुंध और हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें,जारी हुआ अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार की शाम से बीकानेर जिलें में मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। तेज हवाओं ने यह अहसास करवाया की अगले कुछ दिनों में सर्दी का टॉर्चर शुरू हो जाएगा और देखते ही देखते मंगलवार की सुबह मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला भी। आज सुबह चारों तरफ घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने लगी। जिससे सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार को कम कर दिया।

बात करे राजस्थान की तो कई इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट से लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन फिलहाल सर्दी की चुभन जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 दिसंबर तक कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इसके बाद 26 दिसंबर के बाद दो दिन तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं। हालांकि 31 दिसंबर के बाद एक बार फिर सर्दी और कोहरे का असर तेज होने की संभावना जताई गई है। दिसंबर में अचानक बढ़ी ठंड से आमजन बेहाल नजर आ रहा है।लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुबह-शाम घर से निकलने में भी एहतियात बरती जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सिरोही, दौसा, हनुमानगढ, गंगानगर, बीकानेर, नागौर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित कुछ अन्य शहरों में घने कोहरे का अलर्ट है। जयपुर सहित कुछ शहरों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान और डाउन हो सकता है।



ताजा खबर