

आपणी हथाई न्यूज, महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज के तत्वावधान में गंगाशहर युवा टीम द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, बीकानेर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले प्रात: 8:00 बजे एवं 11:30 बजे के समयानुसार खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का लीग चरण 24 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें समाज की विभिन्न क्रिकेट टीमों के मध्य प्रतिदिन मुकाबले आयोजित होंगे। एलिमिनेटर मुकाबले 10 जनवरी को, क्वार्टर फाइनल मुकाबले 12 जनवरी एवं 13 जनवरी को, सेमीफाइनल मुकाबले 13 जनवरी को तथा फाइनल मुकाबला 14 जनवरी को प्रात: 10:00 बजे होगा।


