Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।अगले वर्ष18 भर्ती परीक्षाएं होंगी, जिनमें 6 साल बाद दो ऑनलाइन परीक्षाएं शामिल हैं। पारदर्शिता के लिए CBT, QR कोड सत्यापन और परीक्षा देने वालों को शुल्क वापसी जैसे नए नवाचार लागू होंगे।
RPSC Exam Date List: राजस्थान लोक सेवा आयोग नए साल के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल आयोग 18 परीक्षाएं लेगा जिनमे दो ऑनलाइन आयोजित कीजाएगी यह ऑनलाइन परीक्षा 6 साल बाद आयोजित होगी । जिसे लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है. इसके साथ ही कई नए नवाचारों के साथ आरपीएससी नये साल मे प्रवेश करने जा रहा है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने नए साल के आगाज से पहले ही प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। आयोग ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी।
आयोग द्वारा घोषित आगामी परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा दिनांक
परीक्षा का नाम -प्रस्तावित परीक्षा दिनांक
डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025- 11 जनवरी 2026
लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) परीक्षा-2025 – 12 जनवरी 2026
सहायक विद्युत निरीक्षक (उर्जा विभाग) परीक्षा-2025- 1 फरवरी 2026
जूनियर केमिस्ट (जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग) परीक्षा- 2025 – 1 फरवरी 2026
सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (कार्मिक विभाग) मुख्य परीक्षा-2024 – 15 से 18 मार्च 2026
सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025- 5 अप्रेल 2026
वेटेनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025- 19 अप्रेल 2026
असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजिनियर (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 – 19 अप्रेल 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित – 26 अप्रेल 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित – 3 मई 2026
प्राध्यापक, प्राध्यापक(कृषि) एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 – 31 मई से 16 जून 2026
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) परीक्षा-2025 – 12 से 18 जुलाई 2026
कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेडीए) भर्ती परीक्षा 2025 – 26 से 27 जुलाई 2026
सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 – 30 अगस्त 2026
निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा 2025 – 20 सितंबर 2026
निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स-रसायन (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा 2025 – 20 सितंबर 2026
सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 – 13 से 16 अक्टूबर 2026
संरक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 -15 नवंबर 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित – 29 नवंबर 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित – 6 दिसंबर 2026
आयोग की भर्ती परीक्षाओं हेतु आरक्षित – 27 दिसंबर 2026
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा सुचिता और निष्पक्षता के साथ हो इसे लेकर बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। आरपीएससी ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया था कि फर्जी डिग्री और प्रमाण पत्र से कई लोग आवेदन करें, जिसके कारण काफी समय खराब हो रहा है।


