Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : लॉरेंस गैंग का बीकानेर सहित इन जिलों में पनप रहा...

Rajasthan : लॉरेंस गैंग का बीकानेर सहित इन जिलों में पनप रहा नेटवर्क, जानिए 2025 में गैंगस्टर्स के नौ बड़े कांड

Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, कभी शांत राज्य की पहचान रहा राजस्थान इन दिनों अपराध और अपराधियों के मंसूबो की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है,जिससे आमजन के चेहरे पर चिंताओं की लकीरें नजर भी आती है। हालांकि इस सब के बीच राजस्थान की पुलिस पूरी ताकत के साथ कुछ कुख्यात गैंगस्टर्स को सलाखों के पीछे भेजने में कामयाब भी रही है बावजूद राजस्थान के जोधपुर,बीकानेर और श्रीगंगानगर में गैंगस्टर्स लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क पनप रहा है।

ताजा मामला श्रीगंगानगर का है जहाँ दो दिन पहले पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है जिनके पास से करीब एक करोड़ रुपयों की राशि भी बरामद हुई है। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार यह राशि जोधपुर से लाई जा रही थी जो लॉरेंस के गुर्गे शॉटी की बताई जा रही थी।इस मामलें में एक बिचौलिए की भी भूमिका पर जांच हो रही है जिसके पास पहले नौ लाख रुपये रखने की जानकारी मिली थी।

गैंगस्टर्स के 2025 के 8 बड़े कांड

फिरौती और फायरिंग से प्रदेश में भय का माहौल बनाने वाली इस गैंग का नेटवर्क पूरे साल सुर्खियों में रहा है। कुछ ऐसे बड़े मामलें सामने आए है जिससे ऐसा लगता है कि गैंगस्टर्स का नेटवर्क बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में पनप रहा है। देखिए कौनसे है वो मामलें

1. 25 मार्च श्रीगंगानगर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी राजू कथूरिया के घर फायरिंग
2. 27 मई श्रीगंगानगर (अग्रसेन नगर चौक) प्रॉपर्टी कारोबारी सतीश उर्फ राजू कथूरिया के घर फायरिंग, 2 करोड़ की रंगदारी की मांग
3. 17 जून श्रीगंगानगर कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता के घर फायरिंग
4. 5 जुलाई बीकानेर शेयर मार्केट ट्रेडिंग से जुड़े व्यवसायी पीयूष शांगरी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी
5. 9 सितंबर बीकानेर कांग्रेस नेता एवं व्यापारी सुखदेव चायल के घर फायरिंग
6. 12 सितंबर हनुमानगढ़ दुकान पर बैठे व्यापारी विकास जैन की गोली मारकर हत्या
7. 7 अक्टूबर श्रीगंगानगर (कृष्णा कॉलोनी) रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी रमेश रलानिया की गोली मारकर हत्या
8. 9 नवंबर बीकानेर व्यवसायी राजकुमार जाट से 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग



ताजा खबर