Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : साल के विदा होते होते सर्दी ने दिखाया असर...बीकानेर...

Rajasthan Weather : साल के विदा होते होते सर्दी ने दिखाया असर…बीकानेर सहित इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में दिसम्बर माह की विदाई हो रही है और नया साल आने वाला है लेकिन अब तक कड़ाके की सर्दी से सामना नही हुआ है।

 

मौसम विभाग की माने तो साल की विदाई के साथ साथ अब मौसम में परिवर्तन होगा और कई जिलों में बारिश होने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीकानेर, अजमेर,जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।Bikaner Weather

 

बुधवार की सुबह बीकानेर में बादलों ने डेरा डाला है तो इसकी संभावना भी बढ़ गई है। आने वाली एक जनवरी को भी बीकानेर,भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश हो सकती है।

इसके अलावा दो जनवरी को मौसम शुष्क रह सकता है वही तीन जनवरी तक प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में फिर से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा शेखावटी बेल्ट में शीतलहर चलने की स्थिति है। जबकि इन सबके साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।



ताजा खबर