


Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, शहर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्यवाही करते कोटगेट पुलिस ने आज गंभीर अपराधों में संलिप्त 5 आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह और थाना स्तर पर गठित टीमों ने
जावेद उर्फ मछली (19) पुत्र कालू जाति शेख निवासी पठानों का मोहल्ला फड़ बाजार, माजिद (22)पुत्र निसार और जाति मुसलमान निवासी चुने भट्टे के पास चौखुंटी, आजाद उर्फ कलवा (21) पुत्र कायम जाति सिंधी निवासी मेघवालों का मोहल्ला हुसैनी मस्जिद के पीछे चौखुंटी बीकानेर के टॉप 10 अपराधियो की सूची में है। इनके खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास, लूट व गंभीर प्रवृती के कई प्रकरण दर्ज है।
इन्ही तीनो अपराधियो के साथी समीर खान उर्फ शेरू (21) पुत्र राजू खान जाति मुसलमान निवासी हुसैनी मस्जिद के पास चौखुंटी व कार्तिक मेहता (21) पुत्र संजीव मेहता निवासी खैरपुर भवन के पास कमला कॉलोनी को अवैध धारदार हथियार तलवार व चाकू के गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच कर शुरू की गई है।


