

आपणी हथाई न्यूज,मुरलीधर व्यास नगर स्थित कोंडाणा गार्डन, भैरु चौक में भैरु भगवती मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलमास के पावन अवसर पर भैरू नाथ बाबा की विशेष पूजा-अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, साथ ही कन्या पूजन एवं भैरव पूजन भी विधिविधान से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में वर्षों से आस्था और परंपरा का प्रतीक रहा है और हर साल श्रद्धा के साथ किया जाता है।


