आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में पांचवीं और आठवीं बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी थी,लेकिन सवा लाख से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन लंबित रहने के चलते तीन दिन की बढ़ोतरी की गई थी। अब संभावना है कि तिथि आगे नही बढ़ेगी।
जिन विद्यालयों ने अब तक आवेदन नही भरे है उनकी रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध है।इसके साथ ही गलत या दोहरे आवेदन को अनलॉक,रद्द अथवा डिलीट करने की सुविधा भी डाइट लॉगिन पर दी गई है।


