Homeक्राइमBikaner Crime : आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से 18 वार,...

Bikaner Crime : आपसी रंजिश में युवक पर चाकू से 18 वार, हालत बेहद नाजुक

Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को बीकानेर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में बीती रात आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। पुरानी दुश्मनी के चलते बेखौफ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। हमलावरों ने दरिंदगी की हदें पार करते हुए युवक के शरीर पर चाकू से करीब 18 वार किए।

बीच सड़क पर ताबड़तोड़ वार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान मोहम्मद तारीफ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तारीफ अपने काम से कहीं जा रहा था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी और मौत की जंग घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तारीफ को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक के शरीर पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मेडिकल टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।

आवेश तंवर और साथी की तलाश तेज

वारदात की सूचना मिलते ही जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस हमले में आवेश तंवर और उसका एक साथी शामिल बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस सनसनीखेज घटना के बाद से तिलक नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बरहाल जनता में आक्रोश है और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।



ताजा खबर